भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ शनिवार को विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन 7 तथा दूसरे दिन 4 सत्र संपन्न होंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराई देश-विरोधी ताकतें सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सुशील सिंह तथा संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया।
चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने “कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता विधायक अजय सिंह तथा संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। पांचवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्वबोध” विषय रखा। छठवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” पर विचार व्यक्त किए। सातवें सत्र में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर संगठन को मजबूत करने के सूत्र बताए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, यशकान्त सिंह,गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अंकुर वर्मा,गिल्लम चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, अरविन्द पाल, भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, श्याम बिहारी गौंड, पुष्करादित्य सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, राजेश पाल चौधरी, आनन्द सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, रोली सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामवृक्ष निषाद एवं रमेश चक्रवर्ती सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

चीनी के दाम  :फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा...
कारोबार 
 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

 घी खाने के क्या है फायदा?

पेट और पाचन में सुधार:  घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत...
लाइफस्टाइल 
 घी खाने के क्या है फायदा?

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते...
खेल 
 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

अर्जुन रामपाल : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर...
मनोरंजन 
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान