गोवा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को बहराइच से किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। गोवा पुलिस और लखनऊ एसटीएफ ने रविवार काे जनपद बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। युवक पर मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप है। आरोपित पर गोवा राज्य में ड्रग्स का विक्रय और तस्करी की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

गोवा पुलिस और एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार युवक की पहचान मंसूरगंज के रहने वाले अखलाख उर्फ मन्ना शूटर के रूप में हुई है। मन्ना पर पहले ही हत्या और मादक पदार्थ की तस्करी के कई केस पंजीकृत हैं। अखलाख पर गोवा में मादक पदार्थ की तस्करी कराने का आरोप है,जिसके बाद नार्थ गोवा के थाने में उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। गोवा पुलिस ने अखलाख की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ एसटीएफ से सम्पर्क किया था। एसआई चन्द्र प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में एसटीएफ की टीम गोवा पुलिस के साथ शनिवार को बहराइच पहुँची। रविवार दरगाह थाना पुलिस की सहायता से अखलाख को मंसूरगंज से गिरफ्तार किया। गोवा पुलिस आरोपित को अपने साथ लेकर गोवा रवाना हो गई है।

मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों में अनियमितता, गाजीपुर में 5 मुकदमे दर्ज ये खबर भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों में अनियमितता, गाजीपुर में 5 मुकदमे दर्ज

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन