पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी गैंगेस्टर हुआ घायल, साथी समेत दो गिरफ्तार

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

 कौशाम्बी। जिले में अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत, करारी थाना पुलिस और स्वाट  टीम ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ में ₹25,000 के इनामी बदमाश सहित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनामी अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई करारी थाने में पंजीकृत एक गैंगेस्टर एक्ट (मु.अ.सं. 379/25) के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास के तहत की गई। 2 दिसंबर, 2025 को करारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अपराधी अपने एक साथी के साथ चोरी की मोटरसाइकिल से अर्का से दरियापुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही करारी पुलिस टीम और स्वाट टीम ने ग्राम अड़हरा की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश कुलदीप पुत्र किशन लाल निवासी मंदर (थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसका साथी मिथुन भी मौके से पकड़ा गया। अपराधी कुलदीप पुलिस रिकॉर्ड में ₹25,000 का इनामी वांछित है। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद की गई होंडा लिवो मोटरसाइकिल (UP 70 EZ 0607) उन्होंने 30 नवंबर, 2025 को करैली थाना क्षेत्र के सदियापुर से चोरी की थी।
बरामद सामान: चोरी की मोटरसाइकिल (होंडा लीवो, नं. UP 70 EZ 0607)एक अवैध तमंचा (.315 बोर) दो खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस पाई गई।पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी कौशाम्बी में संगठित अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूरा सिरसा की प्रधान जानकी देवी ने...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन के सामने साेमवार दोपहर दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

नोएडा। पच्चीस साल के लंबे इंतजार, कई बार हां और न के बाद आखिरकार पश्चिमी यूपी की आंखों में पला...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

वाराणसी। ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर सोमवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बदेवरानाथ धाम, जलाभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु

मीरजापुर। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मीरजापुर जिले के छानबे क्षेत्र के बदेवरा...