रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले पूर्व विधायक राजेश यादव, समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह से सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल गुन्नौर से पूर्व विधायक राजेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रालोद अध्यक्ष के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की।
उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े : ताजमहल को 'तेजो महालय' बताने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाबरालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश यादव के पार्टी में शामिल होने से पूरे प्रदेश में दल को मजबूती मिलेगी और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
