ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी

नगराम थाना क्षेत्र का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र के अमेठियन का पुरवा गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशांत ने अपनी पत्नी ममता सिंह और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। प्रशांत ने अपने घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। मृतक के पिता ने अपनी बहू और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक नगराम के अमेठियन का पुरवा निवासी अशोक कुमार सिंह के 28 वर्षीय बेटे प्रशान्त कुमार सिंह का विवाह अप्रैल 2018 में बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र स्थित दुधरा गांव निवासी राजकरन सिंह की बेटी ममता सिंह उर्फ रुचि सिंह के साथ हुआ था। दोनों के दो बच्चे हार्दिक (7) और यश (4) हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रशान्त की पत्नी ममता सिंह घर में अक्सर कलह करती थी। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से मामला कुछ समय के लिए शांत हो जाता था, लेकिन बाद में फिर विवाद शुरू हो जाता था।
 
आरोप है कि ममता की बड़ी बहन रुबी सिंह, बब्बी सिंह और उसकी मां श्याम कुमारी के उकसाने पर विवाद और बढ़ जाता था, जिससे प्रशान्त मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से घर में लगातार विवाद चल रहा था। शनिवार को भी दिनभर कहासुनी के बाद शाम करीब आठ बजे प्रशान्त ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोसाईंगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
अस्पताल की सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पत्नी ममता सिंह, उसकी बहनों रुबी व बब्बी सिंह और सास श्याम कुमारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडे ने बताया की मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व प्रशांत की सास श्याम कुमारी और सालियां रुबी सिंह व बब्बी सिंह गांव स्थित घर पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया था।
 
परिजनों के अनुसार, इस दौरान घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। प्रशान्त मानसिक रूप से और अधिक दबाव में आ गया था। इसी घटना के बाद से वह लगातार परेशान चल रहा था। वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता अशोक कुमार सिंह बेसुध हो गए। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालते रहे। बार-बार बेटे को याद कर वह बिलख उठते, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी