कृषक गन्ना पेड़ी और पौधा की सिंचाई पर दे ध्यान - डॉ जेपी त्रिपाठी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बजाज चीनी मिल के गेट और सेंटर का आज चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी और आईटी हेड शेर बहादुर सिंह ने ग्राम बहादुरपुर रमवापुर सीस्वरी पिराला हथिया कुम्हीहा लकड़ा के गांव में आज पेड़ी और पौधा के साथ गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया | वहां उपस्थित कृषक रामनाथ सत्य प्रकाश प्रेमनाथ हरिराम राजेंद्र यादव रामतेज चौधरी राम नवल चौधरी प्रमोद चौधरी के प्लाट पर गन्ना सर्वे को चेक किया | सभी प्लांट सही पाए गए और कृषको से कहा की तापमान बढ़ रहा है इसलिए गन्ना के पौधा और पेड़ी प्लांट की सिंचाई अवश्य करें तथा खेत में नमी बनाए रखें,जिससे फसल का विकास हो और उत्पादन अच्छा मिले | खेत में उर्वरक का प्रयोग शाम के समय करें अगर खेत में नामी नहीं है तो तत्काल सिंचाई कर दें | खेत की मेड़ पर कृषक विशेष ध्यान दें क्योंकि तापमान बढ़ने से जहरीले कीट बिच्छू और सांप नामी  पाकर खेत की मेड पर दिखाई पड़ रहे हैं आप सतर्क रहें जिससे सुरक्षित रहें | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि सर्वे कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो पूरी तरह पारदर्शी है | कृषकों को एक दिन पहले सर्वे गांव की सूचना मोबाइल मैसेज और गांव में जाकर दे दी जा रही है | कृषक अपने सर्वे प्लांट पर अवश्य उपस्थित रहें जिससे उन्हें भविष्य में सप्लाई में किसी भी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो | कृषक सुबह और शाम अपने खेत का निरीक्षण करें अगर खेत में रोग एवं कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है तो चीनी मिल से भेजी गई दवा अपने सुपरवाइजर से प्राप्त कर लें | इस दौरान गेट इंचार्ज राजेश सिंह और फील्ड सुपरवाइजर राजेश चौधरी समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे | 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह