सावन के पहले सोमवार पर श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में उमड़ी आस्था

सुबह 5 बजे से हुआ रुद्राभिषेक व जलाभिषेक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में सोमवार सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण सुबह 5 बजे से ही मंदिर के कपाट खुल गए और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। 

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने की विशेष मान्यता है। 

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने बताया कि सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और पहले सोमवार को रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया।सुबह से ही गुलमोहर एन्क्लेव के अलावा आसपास की कॉलोनियों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। 

महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि  सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

      बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में सोत नदी के...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया रुद्राभिषेक, विश्वशांति की कामना

शिवाभिषेक के साथ धराभिषेक का दिया संदेश श्रावण, मौन से महादेव तक और स्वयं से शिव तक की यात्रा चिदानन्द...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया रुद्राभिषेक, विश्वशांति की कामना

नवागत एडीजी रामकुमार ने संभाला कार्यभार

लॉजिस्टिक्स और ह्यूमन राइट्स में दे चुके हैं सेवाएं
उत्तर प्रदेश 
नवागत एडीजी रामकुमार ने संभाला कार्यभार

कम स्टाफ के बावजूद बिजली कर्मी निभा रहे दोहरी जिम्मेदारी: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में बिजली कर्मियों की संख्या लगातार कम...
उत्तर प्रदेश 
कम स्टाफ के बावजूद बिजली कर्मी निभा रहे दोहरी जिम्मेदारी: समिति

भवरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन

मोहनलालगंज, लखनऊ। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में...