डीएम व एसपी ने तामेश्वनाथ धाम में जलाभिषेक कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

सभी के सुख-समृद्धि की किया कामना

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने के अवसर पर तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के उपरान्त तामेश्वरधाम परिसर मे श्रंद्धालुओं के आवगमन की समुचित व्यवस्था सहित श्रावण मास, कॉवड़ यात्रा आदि के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मेला परिसर में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी लिया एवं मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान शिव भक्तों के साथ मृदु व्यवहार रखने और कांवडियों के आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सर्तकता, निगरानी रखते हुए प्रभावी ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री/श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध करायी जाए।
उन्होंने सभी सम्बंधित को यह भी निर्देशित किया कि सभी कावंड़ मेले में आये हुए यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मदद के लिये तथा यातायात डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए गये। अधिकारीद्वय ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में आये हुए नागरिकों/श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अपील की।
जिलाधिकारी द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था मे लगाये गये अधिकारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिये।
डीएम व एसपी द्वारा मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,324 मतों से हराया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,324 मतों से हराया

कई दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल  

लखनऊ। आजादा समाज पार्टी एवं भाजपा को छोड़ कई नेता अपने समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल  

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

थाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण मास एवं आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया

दतिया । मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया

उत्तर प्रदेश

कई दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल  

लखनऊ। आजादा समाज पार्टी एवं भाजपा को छोड़ कई नेता अपने समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल  

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

थाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण मास एवं आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

सावन: पहले सोमवार को हुईं बूंदाबांदी, 'बम-बम भोले' से गूंजी राजधानी

बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक लखनऊ। सावन माह के पहले सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
सावन: पहले सोमवार को हुईं बूंदाबांदी, 'बम-बम भोले' से गूंजी राजधानी