औद्योगिक निवेश को गति देने को उद्यमी मित्र नेटवर्क का विस्तार

इन्वेस्ट यूपी ने किया सीएम उद्यमी मित्र योजना के लिए 25 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भर्ती परीक्षा में 752 में से 438 अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा रविवार, 19 जुलाई को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सहयोग से संपन्न हुई। 

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में निवेश परियोजनाओं को धरातल उतारने में तेजी लाना, निवेशकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा ईज आॅफ डूइंग बिजनेस इकोसिस्टम को और सशक्त बनाना है। 

गांव के विकास का संकल्प: घर को बनाया शिक्षा का मंदिर,अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर जगाई शिक्षा की अलख ये खबर भी पढ़े : गांव के विकास का संकल्प: घर को बनाया शिक्षा का मंदिर,अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर जगाई शिक्षा की अलख

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना की भर्ती परीक्षा में 752 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 438 शामिल हुए। ओएमआर आधारित 90 मिनट की परीक्षा में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (300 अंक) पूछे गए, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक के नकारात्मक अंकन का प्रावधान रहा। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कंप्यूटर कौशल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधारभूत जानकारी (40 प्रश्न), तार्किक क्षमता (20 प्रश्न) तथा उत्तर प्रदेश की औद्योगिक एवं निवेश नीतियों (15 प्रश्न) के आधार पर किया गया। 

परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारु संचालन हेतु इन्वेस्ट यूपी ने विशेष समिति गठित की थी। जनवरी 2023 में 105 पदों के साथ शुरू हुई मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना आज उत्तर प्रदेश के निवेश तंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुकी है। ये उद्यमी मित्र निवेशकों के लिए सिंगल पॉइंट आॅफ कॉन्टैक्ट के रूप में काम करते हैं, जो विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय बिठाकर आवश्यक स्वीकृतियों को रफ्तार देते हैं और कानूनी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हैं।

निवेश प्रस्तावों को समय पर धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनाने और यूपी को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने में इनकी सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...