‘इंजीनियर बाबा’ गिरफ्तार: बीटेक-एमटेक युवतियों का ब्रेनवाश कर करता था शोषण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। मंडली में भजन-कीर्तन करने और बी-टेक, एम-टेक वाली युवतियों व महिलाओं को अच्छे पैकेज का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर साधु वेशधारी को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं और युवतियों को ज्ञान का पाठ पढ़ाता था और अपने आश्रम में बुलाता था। पुलिस ने उसके पास से तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया है। इस आशय की जानकारी मंगलवार एसपी देहात ने मीडिया के साथ साझा की है।

थाना गोवर्धन पुलिस ने युवतियों और महिलाओं का ब्रेनवाश कर उनका शोषण करने वाले साधु वेषधारी आरोपित बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदि कर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से भुवनेश्वर (उड़ीसा) का रहने वाला 30 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक मिश्रा पिछले 3 साल से गोवर्धन में रह रहा था।

जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

वह ऑनलाइन माध्यम से भजन-कीर्तन मंडली बनाकर बीटेक और एमटेक पास युवतियों को अच्छे पैकेज का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उनका ब्रेनवाश कर जबरन विवाह रचाता था और उनका शोषण करता था। उसके मोबाइल से 25 से 30 अश्लील फोटो भी पाए गए हैं, उसने दर्जन भर से अधिक युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था।

पकड़ा गया आरोपित कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि एक मैकेनिकल इंजीनियर है जिसने साधु का चोला ओढ़ रखा था। वह अपने ऑनलाइन ग्रुप के जरिए पढ़ी-लिखी महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था। उन्हें अच्छे पैकेज और भजनों के जाल में फंसाकर गोवर्धन बुलाता था। वहां उनका इस कदर ब्रेनवाश किया जाता था कि वे सब कुछ भूलकर उसके समूह में शामिल हो जाती थीं, इसके बाद उनके साथ ‘गंधर्व विवाह’ के नाम पर संबंध बनाता था।

मंगलवार एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया इस पूरे घिनौने खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब उड़ीसा की एक पीड़ित युवती ने हिम्मत जुटाकर आरोपित के खिलाफ पुलिस में लिखित तहरीर दी। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपित अभिषेक मिश्रा को दबोच लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाबा के चंगुल से दो युवतियों और एक युवक को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, निरीक्षक शिवकुमार दोहरे, उ0नि0 रजत दुबे थाना, म0उ0नि0 विनय वौद्व, हे0का0 1239 आनन्द कुमार, है0का0 1103 सुशील कुमार, रि0म0आ0 रितू शामिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज...
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का शुभारम्भ भारत के 14 वें राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद की उपस्थिति मानस कथा व्यास संत श्री...
उत्तर प्रदेश 
स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना