यूपी में 38 आईएएस अफसरों का तबादला, आठ जिलों के डीएम बदले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार की रात को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। देवरिया, जाैनपुर, प्रतापगढ़ , मुरादाबाद, फिराेजाबाद समेत आठ जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। वहीं, हाल में इस्तीफा देकर नौकरी में वापस आने वाले आईएएस रिंकू राही को भी तैनाती मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव, आवास एवं विकास परिषद के अपर आवास आयुक्त मधुसूदन हुल्गी को देवरिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक, केस्को, अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम सैमुअल पाल एन को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। गोरखपुर विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को जिलाधिकारी मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव सिंह सोगरवाल को नगर आयुक्त गोरखपुर से जिलाधिकारी महाराजगंज, संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी महाराजगंज से जिलाधिकारी फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को संभल जिलाधिकारी से मुरादाबाद जिलाधिकारी, आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को जिलाधिकारी संभल और अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद के अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ नियुक्त किया है।

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन   ये खबर भी पढ़े : बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

इनके अलावा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिवसहाय अवस्थी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव, गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन को नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

धामपुर में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अग्नि सुरक्षा अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : धामपुर में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अग्नि सुरक्षा अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण 

डा. अल्का वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी यूपी, प्रतीक्षारत निधि बंसल को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी मिली है। जौनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं।

अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को विशेष सचिव, राजस्व विभाग, प्रतीक्षारत चंद्र शेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग, नेहा जैन को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं। समीर को विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।

वंदना वर्मा को निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, राजेंद्र सिंह द्वितीय को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश को विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। अंकुर कौशिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना को सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है।

हरिकेष चौरसिया को विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल को विशेष सचिव आयुष विभाग, हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा को अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। नेहा ब्याडवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद को संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कुमार सौरभ को संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद को अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, जुहेर बिन सगीर को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआरआई विभाग और तकनीकी इस्तीफा देकर वापसी करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन का कार्यभार सौंपा गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

लंदन :भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले एक दशक के शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

मेष दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर  मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी।  कुछ दिनों से किसी प्रोजेक्ट...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई