झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम बिल्डर विजय सरावगी को अपने साथ लेकर गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव तथा बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बरसात के बीच सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से शहर में हलचल मच गई और संबंधित स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सबसे पहले पूर्व विधायक के साले के आवास पर पहुंची, जहां दस्तावेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच शुरू की गई। इसके बाद स्पेस मून सिटी स्थित पूर्व विधायक के आवास तथा उनके पैतृक गांव में भी तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं ईडी की एक टीम ने जानकी पुरम स्थित बिल्डर विजय सरावगी के आवास पर भी छापेमारी कर दस्तावेजों की पड़ताल की।

कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र ये खबर भी पढ़े : कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर वित्तीय लेन-देन, संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी रहीं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। टीम के वाहनों के नंबरों के आधार पर स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अधिकारी लखनऊ से आए हैं, तो वहीं टीम का प्रयागराज से आना भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम बिल्डर विजय सरावगी को अपने साथ लेकर गई। हालांकि उन्हें किस उद्देश्य से साथ ले जाया गया और आगे की कार्रवाई क्या होगी, इस संबंध में ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। समाचार लिखे जाने तक प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी थी। छापेमारी के कारणों और जांच के दायरे को लेकर भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।हालांकि झांसी के एसएचओ सदर महेश चंद ने छापे की कार्रवाई काे लेकर किसी प्रकार की टिप्प्णी नहीं की। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित कार्रवाई की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, वितरित किए गए हेल्थ कार्ड

बस्ती - प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ बुधवार को हर्रैया तहसील सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, वितरित किए गए हेल्थ कार्ड

पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

बस्ती - गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी 19 वीं पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब सभागार में याद किया...
उत्तर प्रदेश 
पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

रेवाड़ी: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, हादसे में बच्ची की मौत

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची कार की चपेट में...
हरियाणा 
रेवाड़ी: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, हादसे में बच्ची की मौत

वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू

पंचायत घरों के लिए 30 करोड़ रुपये महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से होगी निगरानी शिमला। ...
हिमाचल 
वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू

उत्तर प्रदेश

नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, वितरित किए गए हेल्थ कार्ड

बस्ती - प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ बुधवार को हर्रैया तहसील सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, वितरित किए गए हेल्थ कार्ड

पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

बस्ती - गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी 19 वीं पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब सभागार में याद किया...
उत्तर प्रदेश 
पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

बस्ती - सीडीए एकेडमी, चंद्रनगर मथौली बनकटी के 16 वें स्थापना दिवस पर  विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा...
उत्तर प्रदेश 
सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश