मुंडन संस्कार के लिए जा रहे परिवार की बोलेरो पर पलटा डंपर, 6 की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में घटना उस समय हुई जब मौरवा गांव निवासी सूरज सिंह के 3 साल के बेटे शुभ का मुंडन संस्कार होना था. पूरा परिवार और रिश्तेदार बोलेरो में सवार होकर चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे थे. चश्मदीदों के अनुसार, बोलेरो एक ट्रक ट्राले को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद बोलेरो बुरी तरह पिचक गई और डंपर के नीचे दब गई. हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा. स्थानीय राहगीरों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मलबे से घायलों को बाहर निकाला.

मोहनलालगंज तहसील में सपा का धरना, महंगाई-बेरोजगारी व खाद संकट पर सरकार को घेरा ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज तहसील में सपा का धरना, महंगाई-बेरोजगारी व खाद संकट पर सरकार को घेरा

इसके हादसे में 3 महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई. हादसे में मासूम शुभ और सूरज सिंह सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है.

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिलाधिकारी (DM) घनश्याम मीणा और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 'मुख्यमंत्री राहत कोष' से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

DM घनश्याम मीणा के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

दिल्ली : पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान के इस हमले में कई अफगानिस्तानी नागरिकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ...
राष्ट्रीय 
 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं चुकंदर की खेती? 

  चुकंदर की खेती: आजकल बाजार में कई तरह की केमिकल वाली सब्जियां मिलने लग गई है. ऐसे में लोग अगर...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं चुकंदर की खेती? 

स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

चीज मसाला पाव : आपने पाव भाजी, मिस्ल पाव और वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी...
खाना पकाना 
स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की