अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा सानी में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम सांडा सानी निवासी रामचंद्र वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री आरती ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर सीढ़ी के सहारे चढ़कर बांस में दुपट्टा बांधकर फंदा बनाया और गले में डालकर आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के पिता रामचंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे आरती ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया था। इसके बाद वह और उनकी पत्नी प्रेम कली रिश्तेदारी में चले गए, जबकि उनका 19 वर्षीय पुत्र अंकित खेत जुताई के लिए चला गया था।

घर में उस समय दादी गोल्हरी (70) और दो छोटी बहनें नीतू (11) व रीना (8) मौजूद थीं। आरती ने दोनों छोटी बहनों को कुछ रुपये देकर दुकान भेज दिया। जब दोनों बहनें वापस लौटीं तो घर का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने काफी देर तक आरती को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने किसी के मोबाइल से भाई अंकित को सूचना दी। अंकित मौके पर पहुंचा और कुछ ईंटें हटाकर घर के अंदर कूदा, जहां उसने आरती को फंदे से लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रामधार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बांदा भेज दिया गया है।

मृतका के पिता रामचंद्र वर्मा ने भी आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि घर की दीवारें तो खड़ी थीं, लेकिन छत नहीं पड़ी थी। ऊपर बांस बांधकर पन्नी डाली गई थी, उसी बांस में दुपट्टा बांधकर आरती ने फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह ये खबर भी पढ़े : आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन

चित्तौड़गढ़। विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम में जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला...
राजस्थान 
विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन

जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूरा सिरसा की प्रधान जानकी देवी ने...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन के सामने साेमवार दोपहर दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

नोएडा। पच्चीस साल के लंबे इंतजार, कई बार हां और न के बाद आखिरकार पश्चिमी यूपी की आंखों में पला...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

वाराणसी। ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर सोमवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र...