बलरामपुर चिकित्सालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-05-29 at 2.35.53 PM

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय और ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम,की निरंतर इंसानियत की रौशन मिसाल कायम करते हुए। लखनऊ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए,और हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ये बातें डॉ.हिमांशु चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कही। शुक्रवार को ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम लखनऊ के तत्वावधान में तम्बाकू मुक्ति केंद्र पर "नशा मुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। हमें विश्वास है,यह सेवा का कारवां ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, उच्च मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉ. रजनीगंधा प्रभारी अधिकारी, तम्बाकू मुक्ति केंद्र उपस्थित रहे। तम्बाकू मुक्ति केंद्र द्वारा निरंतर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने नशा छोड़ने के लिए भागीदारी की तथा जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। इन चिकित्सकों की निरंतर देखरेख और मार्गदर्शन के कारण ही अनेक नागरिक नशे के अभिशाप से मुक्त हो सके।
नशा त्यागने पर सम्मानित होने वाले नागरिक:  
समारोह में नशे की लत को त्याग कर नया जीवन शुरू करने वाले सर्वश्री कमल किशोर, रमेश, विश्वनाथ, अशोक, अमन कुमार, अजय, यास्मीन खान, रोहित, कुर्बान, राज, राधेश्याम, शिवशरद, शैलेंद्र, मसूद, रीना एवं पुरनचंद्र श्रीवास्तव ने नशा छोड़ने का साहसिक निर्णय लिया,जिसके लिए उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोग की सामग्री भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
चिकित्सालय परिवार और छात्र शक्ति का आभार:  
नशा मुक्ति के इस अभियान में सराहनीय सेवाओं के लिए चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया। दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के होनहार छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मानव सेवा में अपना योगदान दिया। जिला संयोजक शफीक चौधरी ने पूरे कार्यक्रम की उत्कृष्ट देखरेख की। मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह 5 को  ये खबर भी पढ़े : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह 5 को

 
 
 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान