जनगणना-2027 के कार्यों में लापरवाही एवं असहयोग पर सख्त कार्यवाही : डीएम

डयूटी प्राप्त न करने वाले कार्मिकों के विरुद्व अभियोग पंजीकृत कराया जाएं - जिलाधिकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव

  • सही गणना, सशक्त राष्ट्र, जनगणना-2027 को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न चार्ज अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ विभागों द्वारा जनगणना कार्य हेतु नामित कार्मिकों को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों द्वारा निर्धारित जनगणना दायित्वों को प्राप्त करने में भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है, जिससे कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका है।

इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना-2027 भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता अथवा असहयोग को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा जनगणना कार्य हेतु नामित कार्मिकों को समय से कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है अथवा जिन कर्मचारियों द्वारा जनगणना संबंधी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार कठोर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कावण यात्रा को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी- उमेश चन्द्र चौरसिया ये खबर भी पढ़े : कावण यात्रा को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी- उमेश चन्द्र चौरसिया

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभागाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से जनगणना कार्य हेतु नामित कार्मिकों को कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें तथा समस्त कार्मिक अपने आवंटित दायित्वों को गंभीरता से ग्रहण करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करने, आदेशों की अवहेलना करने अथवा अपेक्षित सहयोग न देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
        
शित किया कि जिन कार्मिकों द्वारा यथासमय तक अपनी डयूटी प्राप्त नही की गयी है, उनके विरुद्व अभियोग पंजीकृत सूचना उपलब्ध कराएं तथा जिन कार्मिकों द्वारा जनगणना कार्य सम्पादित नही किये जा रहे है उनका इस माह के वेतन आहरण पर रोक लगायी जाएं यदि कोई विभागाध्यक्ष द्वारा ऐसे कार्मिकों का वेतन आहरण किया जाता है तो उनके विरुद्व कार्यवाही हेतु आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित फील्ड निरीक्षण कर जनगणना तैयारियों की सतत निगरानी करें तथा गणना कार्य को पूर्णतः त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर तथ्यात्मक त्रुटि, कवरेज की कमी अथवा अभिलेखीय विसंगति स्वीकार नहीं की जाएगी। फील्ड स्तर पर प्राप्त समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र की भावी विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं जनकल्याणकारी नीतियों का आधार है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

हाथों में दानपेटी और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी नई दिल्ली। राम मंदिर में कथित चढ़ावे और दान...
राष्ट्रीय 
दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

693 किलोमीटर राजमार्ग का सर्वेक्षण कर 1,403 नोटिस जारी किए नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बहाल करने और...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

किसानों के विरोध को देखते हुए भोपाल प्रशासन अलर्ट, उठाए एहतियाती कदम भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और...
बिहार 
भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

सुभाषितम् साझा कर बोले, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर...
राष्ट्रीय 
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी