विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों संग की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक संपन्न हुए पुनरीक्षण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और प्रत्येक चरण से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। डीईओ ने स्पष्ट किया कि एएसडी वोटरों की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि प्रत्येक दल अपने स्तर से मतदाता सूची की गुणवत्ता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलए और बीएलओ की संयुक्त बैठक आगामी 10 दिसंबर, 2025 को बूथ स्तर पर आयोजित होगी। उन्होंने सभी दलों से अपील की है कि वे अपने बीएलए को अनिवार्य रूप से बैठक में भेजें, जिससे नामावली पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ हो सके। जिलाधिकारी ने यह भी आग्रह किया कि जिन राजनैतिक दलों ने अभी तक अपने बीएलए नियुक्त नहीं किए हैं या सभी मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त नहीं हैं, वे तत्काल प्रभाव से अपने बीएलए की नियुक्ति पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बीएलए की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ती है और संभावित त्रुटियों को समय रहते दूर करने में सहायता मिलती है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्र सहित संबंधित अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

चित्तौड़गढ़: कॉलेज में छात्र संगठनों में टकराव, मारपीट विवाद के बाद एबीवीपी-एनएसयूआई में भारी हंगामा

चित्तौड़गढ़। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के साथ ही हंगामा बढ़ता जा रहा है। कल...
राजस्थान 
चित्तौड़गढ़: कॉलेज में छात्र संगठनों में टकराव, मारपीट विवाद के बाद एबीवीपी-एनएसयूआई में भारी हंगामा

गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में वर्ष 1997 से 2020 के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज

बिजनौर में लैब टेक्नीशियन की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मण्डावर थाना में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबकर एक लैब टेक्नीशियन की...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में लैब टेक्नीशियन की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अरगड्डा प्रक्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो...
राष्ट्रीय  झारखंड 
रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश

गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में वर्ष 1997 से 2020 के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा : इंडियन बैंक में करोड़ों का घोटाला आया सामने, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्राहकों पर केस दर्ज

बिजनौर में लैब टेक्नीशियन की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मण्डावर थाना में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबकर एक लैब टेक्नीशियन की...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में लैब टेक्नीशियन की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

संत कबीर नगर।   जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में विगत दिवस देर सायं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।