जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारी/चार्ज अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में सकुशल सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह ये खबर भी पढ़े : गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में तहसील स्तर पर 15 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके उपरांत स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा,जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कर सहयोग प्रदान करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 10 अप्रैल 2026 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने हेतु शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों की सूची समस्त चार्ज अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाए।साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सूची में शामिल कार्मिकों की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2027 से पूर्व न हो तथा महिला कार्मिक प्रसूता या चाइल्ड केयर अवकाश पर न हों

मकान सूचीकरण ब्लॉकों की मैपिंग एवं गठन के संबंध में निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर प्रशिक्षण 15 अप्रैल से प्रारम्भ कर 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए,जिससे सभी कार्मिक आगामी कार्यों के लिए भली-भांति प्रशिक्षित हो सकें।

प्रशिक्षण स्थलों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि वहां एलईडी/प्रोजेक्टर,इंटरनेट,पावर बैकअप,पेयजल एवं स्वल्पाहार आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।संबंधित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्रों पर उपस्थित रहकर अधीनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों पर तिथिवार अधिकारियों की उपस्थिति नामित करते हुए स्वयं भी निरीक्षण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र,जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा,समस्त उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रश्नपत्र लीक विवाद को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"