डीएम की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद संत कबीर नगर के तत्वाधान में आयोजित जिला परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिसका प्रारंभ स्काउट प्रार्थना से शुरू हुआ। बैठक का संचालन जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।
बैठक में जिला सचिव द्वारा पुरानी बैठकों की आख्या प्रस्तुत की और जिला के समस्त कार्यों को उपस्थित पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
बैठक में जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया की गत वर्षो में हुई बैठक विद्यालयों को दल पंजीकरण नवीनीकरण से सीबीएससी विद्यालयों का प्रशिक्षण और डाल पंजीकरण नवीनीकरण के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुरानी तहसील में नायब तहसीलदार आवास द्वितीय जिसमें स्काउटभवन का संचालन हो रहा है जिसके मरम्मत के लिए धनराशि देने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुए बच्चों का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा वितरण किया गया।  जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विधायक प्रतिनिधि हरिबक्स सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य रामनरेश चौधरी, कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामवापुर सरकारी एडल्ट रिसोर्सेस कमिश्नर अभिषेक कुमार सिंह, स्कॉटर प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, उदयभान पटेल, मुकेश हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद स्काउट मास्टर अपने स्काउट और गाइड के साथ जंबूरी और राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राप्त किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की गाइड कैप्टन ने अपने बच्चों का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया, जिला आयुक्त भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर बच्चों का जंबूरी और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया।  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली कैप्टन द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। गन्ना विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार, अनिल जिला प्रशिक्षण आयुक्त, अमरेश बहादुर सिंह जिला गाइड कैप्टन, रेनू अग्रहरि जिला सहायक आयुक्त वर्षा चौहान जी ने अपने बच्चों का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव जिला संगठन आयुक्त बबीता वरिष्ठ स्काउट रामनिवास सिंह जामवंत यादव, विकास कुमार, रजिया, पल्लवी, सैफ अली खान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही...
राष्ट्रीय  राज्य 
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश