हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह

जौनपुर। जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल के निर्देश पर आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक ये खबर भी पढ़े : यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

डीएम सैमुअल पॉल ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के दौरान थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें।
डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हीट वेव से बचाव को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करने तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही ताजे फल, सब्जियां और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, अत्यधिक पसीना, कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

प्रशासन ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 