ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं के निराकरण पर विमर्श

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की मासिक बैठक रविवार को सिटकोहर गौर में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और उनके हितों की रक्षा के लिए गहन विमर्श किया गया। इसमें निष्पक्ष पत्रकारिता, तहसील स्तर पर संगठन के विस्तार और समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी एवं संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार का चरित्र उसकी विश्वसनीयता की नींव होता है। यदि पत्रकार ईमानदार, नैतिक और जिम्मेदार है, तो उसकी खबरें समाज में भरोसा पैदा करती हैं। पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज का दर्पण है। दर्पण की स्पष्टता तभी बनी रहती है, जब उसमें चरित्र और निष्पक्षता की चमक हो। आज के दौर में, जब सोशल मीडिया और तेज सूचना प्रवाह के कारण गलत खबरें तेजी से फैलती हैं, तब चरित्र और निष्पक्षता का महत्व और भी बढ़ जाता है। एक सच्चा पत्रकार वही है जो दबाव, लालच और भय से ऊपर उठकर समाज के हित में सत्य को प्रस्तुत करे। जिला महामंत्र  ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए संगठन सदैव प्रयत्नशील है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर संगठन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर अपना हक मांगने और संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार निश्चित रूप से आम जनमानस की आवाज हैं लेकिन अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का सुनिश्चित होना बेहद आवश्यक है। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, शमशेर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, बेनी माधव पाण्डेय, राम ललित यादव, बृजेश पाल सिंह, सत्यदेव शुक्ल, रामराज मिश्रा, राम जीत पाण्डेय, रुबल कमलापुरी, राधे श्याम यादव, दिनेश चंद्र, मनोज सिंह, आदित्य सिंह, भूपेंद्र विक्रम मिश्रज विनोद कुमार, योगेंद्र मणि तिवारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण