भीषण गर्मी में पठन-पाठन मुश्किलः गैस सिलेण्डर न मिलने से मध्यान्ह भोजन प्रभावित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह व मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय परिवर्तन तथा मध्यान्ह भोजन के लिए गैस आपूर्ति न हो पाने के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान बढ़ता जा रहा है परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अपराह्न दो बजे तक बैठाकर पठन-पाठन करना संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकांश विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति भी नहीं है तथा जिन विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति है वहां भी  दोपहर में लाइट नहीं रहती है, जिससे बच्चों को गर्मियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव व जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन बनाने में भी अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो रही है । गैस एजेंसियों द्वारा गैस की आपूर्ति विद्यालयों पर समय से न किए जाने तथा बच्चो की संख्या अधिक होने पर एक माह में एक ही सिलेंडर दिए जाने से भी विद्यालयों में भोजन बनने में समस्या उत्पन्न हो रही है। शिक्षक दिन भर गैस के लाइनों में लगा रहता है तब जाकर कहीं गैस की आपूर्ति हो पा रही है। शिक्षकों द्वारा डीएम से मांग किया गया कि बच्चों के भोजन को प्राथमिकता के आधार पर दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों को गैस उपलब्ध कराया जाए और विद्यालयों की लिमिट भी बढ़ाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्य्क्ष हरेन्द्र यादव, सनद पटेल, सुरेश गौड़, अशोक यादव,  जिला उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव,संजय यादव, अविनाश दुबे, अनिल पाठक,वेद उपाध्याय, विवेक प्रताप सिंह, दीपचंद कनौजिया, उमाशंकर पाण्डेय,  विजय यादव, संतोष मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

लखनऊ: समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां

लखनऊ। विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया। बताया जा रहा...
उत्तर प्रदेश 

बलिया में तिलक समारोह के दौरान गोलीकांड, दोस्तों ने युवक के सीने में मारी गोली

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में बुधवार रात्रि को एक तिलक समारोह के...

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी...
झारखंड 
तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 