वाराणसी के घाटों पर गंगा दशहरा के अवसर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी के घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और सूर्य भगवान को जल अर्पित कर पुण्य अर्जित किया। नौतपा के कारण सुबह दस बजे तक तेज धूप होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं पड़ा।

गंगा स्नान कर निकले शिवगंगा दैनिक प्रभात फेरी के संगठन प्रमुख नरेंद्र नाथ वाजपेई ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर डुबकी लगाने से वर्ष भर के पुण्य मिल जाते हैं। वाराणसी में गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। आज भी सुबह से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमी है। उनके संगठन के लोग प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाल के गंगा स्नान करने आते हैं। आज विशेष रूप से उन लोगों ने भजन कीर्तन करते हुए गंगा स्नान किया है।

गंगा नदी के किनारे शीतला घाट पर मंदिर के महंत बाबू महाराज ने कहा कि वह मां गंगा की पूजा की गई है और सायंकाल दिव्य आरती कराई जाएगी। गंगा अपनी शीतलता से नौतपा की गर्मी को शांत कर रही है। श्रद्धालुओं को अपने जल धारा से पुण्य प्रताप दे रही है।

गंगा स्नान करने आए भाजपा नेता अशोक और उनके परिजन ने कहा कि वह वर्ष में एक बार गंगा दशहरा के अवसर पर यहां डुबकी लगाने आते हैं। साथ में सूर्य भगवान को जल देकर वर्ष भर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। गंगा मैया परिवार को सुखी बनाएं, यही प्रार्थना कर वे जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

शहडोल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित शहडोल जिले के अमलाई थाना के ग्राम रामपुर में सोमवार...
मध्य प्रदेश 
चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी