उप मुख्यमंत्री ने चिकित्या महाविद्यालय का दौरा किया, कहा— बाहर की दवा न लिखें डॅाक्टर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को जनपद फिरोजाबाद में 200 शैया युक्त स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सौ शैया युक्त सम्बद्ध चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत नही मिलनी चाहिए, ‘‘जन सेवा ही प्राथमिकता है‘‘ , इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी ।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को जनपद में सबसे पहले चिकित्सा महाविद्यालय के जनरल वार्ड में पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। बाल किशन नामक मरीज से पूछा कि उन्हे अस्तपाल से दवाइयां मिल रहीं हैं या बाहर से खरीदनी पड रही है, इस पर बाल किशन ने अस्पताल से ही दवा मिलने की बात कहीं।

शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गयावां  स्वतंत्रता दिवस ये खबर भी पढ़े : शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गयावां स्वतंत्रता दिवस

उन्होने जनरल वार्ड में शिल्पी नामक मरीज से भी वार्ता की तथा रोगियों के उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारें में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने एनआईसीयू और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और उपकरणों की उपलब्धता देखी।

उन्होने साफ-सफाई और उपकरणों की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य सीएमएस और सीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समस्त अनुमन्य सुविधाऐं अनिवार्य रूप मुहैया कराई जाए.

मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत नही मिलनी चाहिए, ‘‘जन सेवा ही प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त् नही की जाएगी‘‘, उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम कर रही है, और मरीजों की सुविधा में कमी पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर सहित जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य आदि उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सुपारी आयात में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का...
कारोबार 
डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर...
राजस्थान 
छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तर प्रदेश 
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान