कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कानून व्यवस्था को लेकर हस्तक्षेप की मांग
परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान के तहत भेजा ज्ञापन
बांदा। सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी बांदा एवं कांग्रेस के पिछड़ा, अति पिछड़ा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ,बांदा के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, हत्याओं, बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार व इनकी हत्याओं एवम् अवयस्क बच्चियों एवम् बच्चों के साथ बलात्कारों वाला प्रदेश बन चुका है।
यहां बेरोजगारी बढ़ी है, गरीब मजदूरी के लिए भटक रहा है। लूट, राहजनी की बाढ़ आ गई है। पुलिसिया अत्याचार बढ़ चुका है।पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग की बस्तियों में, गाँवों में, गली गली में शराब की दुकानें खुलवा दी गई हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए व्यवस्था करने की सोंच एवम् संवेदना नहीं रह गई है। डबल इंजन की सरकार होने की दावा करने वाले लोग अयोध्या के राम मन्दिर का चढ़ावा, दान नहीं बचा पा रहे हैं, करोड़ों का गबन महामहिम राष्ट्रपति जी आपके संज्ञान में आ ही गया होगा।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग इन अपराधों की बाढ़ को लेकर परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान के तहत यह अनुरोध कर रहा है कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रपति आप बचाएं। पिछड़ों, दलितों को बचाएं, बुल्डोजर वाली डबल इंजन की सरकार हम गरीबों को रौंद रही हैं, दूनी ताकत से रौंद रही हैं क्योंकि इसमें केंद्र सरकार व राज्य सरकार मिलकर दो इंजन लगे हैं, संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। अन्याय का बोलबाला है, गरीबों के मकान बुल्डोजर द्वारा ढहाए जा रहे हैं, बेघर किया जा रहा है।
शिक्षा को तोड़ने से रोकें, गरीबों की बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई ध्वस्त की जा रही है, विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है, बेरोजगारी की दर बढ़ी है। महामहिम राष्ट्रपति जी आप ही हमारी रक्षा कर सकते हैं, जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए।
राष्ट्रपति को ज्ञापन कार्यक्रम के अवसर में प्रांतीय उपाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग / जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, प्रांतीय महासचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस / शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष के पी सेन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग बांदा अशोक वर्धन कर्ण, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, दुर्जन भाई, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष छेदीलाल धुरिया, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अबू हुरैरा, जगमोहन भाई, शहर कांग्रेस सचिव सुखदेव गांधी, गयादीन प्रजापति, मोहम्मद इस्लाम, शब्बीर सौदागर प्रमुख कांग्रेस जन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
