सीएमओ ने ऑनलाइन माध्यम से की स्व-गणना
— जनगणना के लिए चिकित्सा संस्थान व जिला अस्पताल में नामित नोडल अधिकारी
लखनऊ। जनगणना-2027 के अंतर्गत शुक्रवार को सीएमओ डॉ.एनबी.सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रस्तुत की। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सीएमओ कार्यालय में हुई इस बैठक में पीजीआई,केजीएमयू,राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान,सभी जिला अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जनगणना के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीएमओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के में जनगणना-2027 के लिए 7 मई 2026 से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आमजन तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामित नोडल अधिकारियों की सूचना निर्धारित गूगल लिंक पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनगणना कार्य को सुचारु व सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह को सह-नोडल तथा जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी को नोडल नामित किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
