नौकरी का झांसा देकर ऑटो चालक ने युवती के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार
नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को आज बताया कि वह नौकरी करने के लिए जेवर जाती थी। गांव शिवारा निवासी जितेंद्र राजपूत टेंपो चलाता है। टेंपो में आने जाने के दौरान आरोपित से उसकी दोस्ती हो गई। जितेंद्र ने युवती को झांसा दिया कि वह उसको अच्छी नौकरी लगवा देगा। जिसके बाद दोनों की बात शुरू हो गई। फिर आरोपित ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने गुरुवार काे बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
