बच्चों को दादा-दादी व नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं: सीएम योगी

गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई तो सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले किताबें पढ़ें, चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां करें

  • कहा, परिवार संग समय बिताने से संस्कार व परंपराएं सीखने को मिलती हैं
  • की अपील, छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनायें, कपड़े या जूट के बैग करें इस्तेमाल करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का मौसमी पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा तो ऐसे में खासकर स्कूली बच्चों के लिये ये काफी कष्टकारी दिन होते हैं। वजह यही होती कि एक तो गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गयीं और ऊपर से ये तन बदन में आग लगा देने वाली प्रचंड धूप, लू का माहौल ऐसे में कोइ बच्चा कहां जाये, क्या करे और किस तरह अपने परिवारीजनों के साथ बाहर निकले, ये एक बड़ी व्यवहारिक समस्या इन नौनिहालों के समक्ष खड़ी हो गयी। 

प्रदेश के बच्चों के कोमल मन मस्तिष्क में कौंध रहे कुछ इन्हीं सवालों के सरल और सहज उपाय सूबे के मुखिया यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ‘योगी की पाती’ नामक लेख संस्मरण में बकायदे लिखते हुए सुझाये हैं। सीएम योगी ने विशेषकर अभिभावकों से अपील की कि वो गर्मी की छुट्टियों में अपने बच्चों को दादा-दादी व नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं, क्योंकि आजकल के तकनीकी युग में बच्चे अलग अलग परिस्थितियों के चलते न चाहते हुए भी कहीं मोबाइल तो कहीं डिजिटल मंच पर चल रहे तमाम सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में अपन समय निकाल देते हैं।

सीएम ने राष्ट्रनायकों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,बच्चों संग ली सेल्फी ये खबर भी पढ़े : सीएम ने राष्ट्रनायकों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,बच्चों संग ली सेल्फी

योगी ने बच्चों के नाम लिखे अपने संदेश में यह भी कहा कि वो खाली समय में किताबें पढ़ें, चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां करें और अपने परिवार के साथ समय बितायें जिससे उन्हें संस्कार और परंपराएं सीखने को मिलती हैं।

साथ ही यह भी कहा कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ें और पौधे लगाने की आदत डलवायें और इन सबसे ऊपर छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें। बाजार हाट जाने पर कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करें और कचरा न फैलाएं क्योंकि सीएम योगी ने इसका उदाहरण देते हुए अपने पाती में यही कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

तिरंगा यात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा के बीच किया गया जोरदार स्वागत,असंख्य हाथों में लहराता रहा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल