जयन्ती पर याद किये गये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र- जावेद पिण्डारी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें याद किया। मो. स्वाले, डा.आरडी. गोस्वामी, मुरली पाण्डेय, मु. सलीम, अजीत सिंह आदि ने कहा कि वे आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था। राजनीति में उन्होने सदैव सादगी बनाये रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि आज जब देश में साम्प्रदायिक धु्रवीकरण हो रहा है ऐसे में हमें अपने गंगा जमुनी तहजीब को  बचाये रखना होगा, यही जनेश्वर मिश्र जैसे महान नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा नेता गुलाब सोनकर, राघवेन्द्र सिंह, जमील अहमद, संजय गौतम, रामशंकर निराला, अनीस गौतम, गीता भारती, कैलाश शर्मा, रजनीश पाठक, बुद्धिसागर बौद्ध, चन्द्रिका यादव, मो. उमर, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, अभिषेक यादव, आदि ने जनेश्वर मिश्र को नमन् करते हुये कहा कि जनेश्वर मिश्र के प्रभाव से बडी संख्या में युंवा जुड़े और समाजवादी विचारधारा को देश भर में स्वीकारोक्ति मिली। वक्ताओं ने स्मृतियांे को साझा करते हुये  कहा कि बस्ती से जनेश्वर मिश्र का विशेष लगाव था, वे जब आते तो सबसे मिलने की कोशिश करते। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये उनके मन में विशेष सम्मान था ।
अध्यक्षता करते हुये जावंेद पिण्डारी ने कहा कि  सादगी उनके राजनीति की विशेषता थी। उन्होने कभी दिखावें की राजनीति नहीं की और गांव, गरीब, आम आदमी की पीड़ा में सड़क से संसद तक स्वर देते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। कहा कि सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया । ऐसे महापुरूष को सदैव स्मरण किये जाने की जरूरत है।  
जयन्ती पर जनेश्वर मिश्र को नमन् करने वालों में अरविन्द सोनकर, मंशाराम कन्नौजिया, प्रशान्त यादव, लालमन यादव, विजय लक्ष्मी, राधा, प्रिया श्रीवास्तव, राजेश यादव, मधुबन यादव,  राहुल सिंह, रोहितेश्वर सिंह, दिनेश तिवारी, घनश्याम यादव, डा. राम प्रकाश सुमन, नित्यराम चौधरी, अनवर अली, उदयराज विश्वकर्मा, देवनाथ यादव, मो. युनूस आलम, महेन्द्र यादव, गिरीश चन्द्र, अखिलेश यादव, दीपक आर्या, अजीत सिंह विपिन, बदरूल हसन, विलाल अहमद, विवेक यादव ‘ डिम्पल’, भोलू खान, वैजनाथ शर्मा, अकबर अली, गिरीश चन्द्र, चन्दभान यादव, अशोक कुमार यादव, सुभाष यादव, फूल यादव, गौरव यादव  के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात  नई दिल्ली। श्रीलंका की एक दिन की यात्रा पर...
राष्ट्रीय 
भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन