जनगणना-2027,फैमिली आईडी एवं फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

फैमिली आईडी से जुड़े लाभों पर डीएम का जोर,पात्रों को मिले प्राथमिकता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फार्मर रजिस्ट्री में जनपद अव्वल, शेष लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश

मुजाहिद खां, रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार में जनगणना-2027,फैमिली आईडी एवं फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ग्राम विकास अधिकारियों एवं लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 07 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल होगी।आम नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण भर सकेंगे।इसके पश्चात 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करेंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रत्येक प्रगणक को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यभार दिया जाएगा तथा जनपद में लगभग 6000 प्रगणक तैनात किए गए हैं।

फैमिली आईडी के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि यह 12 अंकीय डिजिटल पहचान प्रणाली है,जिससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जाता है।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पात्र परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने हैं,उनका फैमिली आईडी बनाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित परिवारों,वृद्धजनों,निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण निकायों में ओबीसी आरक्षण पर आयोग ने सुनी जनता की राय ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण निकायों में ओबीसी आरक्षण पर आयोग ने सुनी जनता की राय

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य 2,13,545 (पीएमके) की पूर्ति प्रदेश में सर्वप्रथम पूर्ण कर ली है।भारत सरकार से प्राप्त संशोधित लक्ष्य 3,07,000 के सापेक्ष अब तक 2,56,900 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जा चुकी है,जबकि शेष 50,115 (पीएमके-6,760 एवं नॉन पीएमके-43,355) किसानों की रजिस्ट्री शेष है।

फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लेखपाल,ग्राम पंचायत सचिव,पंचायत सहायक,प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी,बीटीएम एवं एटीएम के माध्यम से कराया जा रहा है।इस संबंध में समस्त उप जिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को कर्मचारीवार आवंटित ग्राम एवं लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए 30 अप्रैल 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जो कृषक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे,उन्हें 01 मई 2026 से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ तथा 31 मई 2026 से अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।जिन कृषकों की मृत्यु हो चुकी है,उनके वारिसों को चिन्हित कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित किया जाए।ऐसे प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ