दो फर्मों पर गैस सप्लाई के बाद भुगतान न देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गोमतीनगर थाने में बरेली की आरडी ट्रेडर्स कंपनी के प्रबंधक इन्द्रदीप ओबराय ने कारोबारी मनीष त्रिवेदी और उसकी दो फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद दर्ज हुआ है। आरोप है कि आरोपी ने फार्मेल्डिहाइड गैस की सप्लाई लेने के बाद 27.17 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक आरडी ट्रेडर्स औद्योगिक रसायन फार्मेल्डिहाइड गैस का उत्पादन और वितरण करती है। शिकायत में कहा गया कि आरोपी मनीष त्रिवेदी ने अपनी फर्म बालाजी ट्रेडर्स और ग्लोबल कैमिकल्स के जरिए शुरुआत में समय पर छोटे-छोटे भुगतान किए। इससे कारोबारी संबंध मजबूत हुए और लगातार माल की सप्लाई जारी रही। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उधार पर माल लेना शुरू किया और हर बार जल्द भुगतान करने का आश्वासन देता रहा। कई बार संपर्क करने के बावजूद बकाया रकम नहीं लौटाई गई। 

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत ये खबर भी पढ़े : बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

आरोप है कि शुरुआत से ही आरोपी की नीयत धोखाधड़ी की थी। सोची-समझी साजिश के तहत भरोसा जीतकर लाखों रुपए का माल मंगाया गया। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

पूर्वी सिंहभूम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में...
झारखंड 
डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

बिकवाली के झटके से संभला बाजार, आईटी शेयरों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
बिकवाली के झटके से संभला बाजार, आईटी शेयरों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था'

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान ने 17 साल से चली आ रही उस धारणा को खारिज कर दिया है कि...
मनोरंजन  दिल्ली 
आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था'

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द