फर्रुखाबाद जनपद में अक्षय तृतीया पर छाया रहा सर्राफा बाजार  सन्न

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद । अक्षय तृतीया का पर्व परंपरागत रूप से सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई ने इस शुभ अवसर की चमक फीकी कर दी। सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों के चलते शहर का सर्राफा (ज्वैलरी) बाजार लगभग सूना नजर आया। हालात ऐसे रहे कि लोग शगुन के लिए भी आभूषण खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जिससे स्वर्ण व्यापारियों में गहरी चिंता और निराशा देखी गई।

नगर के प्रमुख सर्राफा व्यापारी पुलक खत्री ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने व्यापार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि लोग जरूरत के बावजूद भी नए आभूषण खरीदने से बच रहे हैं। पहले जहां अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती थी, वहीं इस बार बाजार में सन्नाटा छाया रहा।

उन्होंने आगे कहा कि आम लोगों के लिए पुराने जेवरों से काम चलाना संभव हो जाता है, लेकिन सर्राफा व्यापार पूरी तरह नई बिक्री पर निर्भर करता है। बिक्री न होने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। यही वजह है कि इस बार अक्षय तृतीया का पर्व व्यापारियों के लिए उत्साह के बजाए चिंता लेकर आया है।

बताते चलें कि इस समय सोने का भाव लगभग 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इन ऊंचे दामों के चलते बाजार में ग्राहकों की कमी साफ नजर आने या दिखने लगी है। अब आलम ये हो गया है कि खरीदारी बेहद सीमित हो जा रही है।

नगर के अन्य स्वर्ण व्यापारियों ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में सर्राफा व्यापार पर और अधिक संकट गहरा सकता है। गत वर्ष जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर एक करोड़ के पार बिक्री हुई थी। इस साल 25 लाख तक भी नहीं पहुंची है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*...
शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत