विकसित भारत 2047 की नींव रखेगा बजट 2026-27, भारत बनेगा विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था : केशव मौर्य

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

1770206073541

कौशाम्बी। जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने वाला बताया है। मंगलवार को कौशाम्बी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 11 वर्षों के कार्यकाल में प्रस्तुत यह बजट आर्थिक दृष्टि से देश को “110 वर्ष आगे ले जाने वाला” साबित होगा।डिप्टी सीएम ने कहा कि यह बजट गरीबों को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करने, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने दावा किया कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और इसका लाभ आमजन तक पहुंचेगा। यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा और इससे स्पष्ट है कि भारत वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल करेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं, जिसका परिणाम है कि लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें युवाओं को केवल आश्वासन देने वाला बजट पेश करती थीं, जबकि भाजपा सरकार अवसर प्रदान करने वाला बजट लेकर आई है।डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भारत की तेज़ प्रगति को देखकर विश्व के अधिकांश देश आश्चर्यचकित हैं और भारत में निवेश के लिए उत्सुक हैं। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में विदेशी निवेशक भारत आने से कतराते थे, जबकि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट में सामरिक क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश निरंतर महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। टैक्स प्रणाली को सरल बनाया गया है तथा रेल, सड़क, जल और हवाई मार्गों के विस्तार पर विशेष प्रावधान किए गए हैं।अंत में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी राज्यों का संतुलित विकास कर रही है और यही सोच देश को विकसित भारत की ओर ले जा रही है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

बेगूसराय में छात्रों का मार्च कटिहार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता...
बिहार 
दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

उत्तर प्रदेश

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग