लेह में आस्था,अध्यात्म का भव्य संगम,बुद्ध के शांति संदेश का वैश्विक प्रसार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊलद्दाख के लेह में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर रविवार को आस्था, अध्यात्म और वैश्विक विमर्श का भव्य संगम दिखा।  महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में आयोजित बौद्ध सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 'भगवान बुद्ध की पावन भूमि उत्तर प्रदेश से प्रारंभ हुई तथागत की 'बोधि यात्रा' आज सीमाओं से परे शांति का संदेश सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित कर रही है।
 
1 से 14 मई  तक आयोजित इस कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि 'हिमालयी क्षेत्र लेह की धरती पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आगमन ऐतिहासिकता के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के नए युग का प्रारंभ भी है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर स्थित पिपरहवा से वर्ष 1898 में प्राप्त छठी शताब्दी ईसा पूर्व के ये अवशेष, मूर्तियां एवं पांडुलिपियां भगवान बुद्ध की उपस्थिति और उनकी सार्वभौमिकता के सशक्त प्रतीक हैं।
 
पखवाड़े भर आयोजित दुर्लभ प्रदर्शनी देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करेंगे।'  बौद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 'बौद्ध सर्किट' का तेजी से विकास किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि इन सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्ष 2025 में प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की और 156 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ।  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 22.40 लाख, 2023 में 47 लाख, 2024 में 61.47 लाख और 2025 में लगभग 82 लाख पर्यटकों का आगमन इस लगातार बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।'
 
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश सरकार भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के जरिए प्रदेश के बौद्ध स्थलों के विकास पर लगभग 226.08 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। बौद्ध सम्मेलन’ में शामिल सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से वैश्विक स्तर पर बौद्ध विरासत को नई पहचान मिलती है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने...
दिल्ली 
दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

धनबाद। धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार...
झारखंड 
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान