आंबेडकर जयंती पर बसपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन 14 को,18 मंडलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

लखनऊ में जुटेगा जनसैलाब, संगठन को फिर धार देने की कोशिश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सत्य प्रकाश भारती

  • दो लाख भीड़ का लक्ष्य,  श्रद्धांजलि के बहाने संगठन सक्रिय, चुनावी संकेत साफ
  • मायावती का मैसेज: जमीनी ताकत अब भी बरकरार

लखनऊ। आंबेडकर जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी राजधानी लखनऊ में एक बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की मौजूदगी और प्रभाव को पुनर्स्थापित करने की रणनीतिक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी  इस कार्यक्रम के जरिए अपने कैडर और कोर वोट बैंक को नया संदेश देने जा रही है।

14 अप्रैल को गोमतीनगर स्थित आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के सभी 18 मंडलों से पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब दो लाख लोगों की भागीदारी का अनुमान है। इस विशाल जुटान के जरिए बसपा यह दिखाना चाहती है कि भले ही हाल के चुनावों में उसका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा हो, लेकिन उसकी जमीनी पकड़ अब भी मजबूत है।

बिजनौर में बड़े बदलाव का दावा: विकास की 12 साल की गौरवशाली यात्रा पेश ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में बड़े बदलाव का दावा: विकास की 12 साल की गौरवशाली यात्रा पेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी की दिशा में एक अहम कदम है। आंबेडकर जयंती, जो भीमराव आंबेडकर की विचारधारा से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है, बसपा के लिए अपने पारंपरिक दलित वोट बैंक को फिर से संगठित करने का सबसे प्रभावी मंच भी है। इस आयोजन के माध्यम से पार्टी सामाजिक न्याय और बहुजन राजनीति के अपने मूल एजेंडे को फिर से प्रमुखता देने की कोशिश कर रही है।

 स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर  ये खबर भी पढ़े :  स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर

कार्यक्रम की एक खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से संगठित और अनुशासित स्वरूप देने पर जोर दिया जा रहा है। सुबह मायावती अपने मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी और कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जारी करेंगी। इसके बाद मुख्य आयोजन स्थल पर जुटान होगा, जहां भीड़ ही राजनीतिक संदेश का माध्यम बनेगी।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

यह भी उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को सीधे भाषण या आक्रामक राजनीतिक बयानबाजी से दूर रखा जा रहा है। इसके बजाय बसपा भीड़ के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहती है। राजनीतिक तौर पर यह रणनीति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे बिना टकराव के अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा सकती है।
इसके साथ ही, यह कार्यक्रम अन्य प्रमुख दलों जैसे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के लिए भी एक संकेत माना जा रहा है कि बसपा को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। खासकर ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं, बसपा का यह शक्ति प्रदर्शन अपने लिए राजनीतिक स्पेस वापस हासिल करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

कुल मिलाकर, आंबेडकर जयंती का यह आयोजन बसपा के लिए केवल एक परंपरागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को पुनर्जीवित करने, कार्यकतार्ओं में ऊर्जा भरने और आने वाले चुनावों के लिए जमीन तैयार करने का एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान