हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा ललपुरा थाना क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान पुल का स्लैब अचानक ढह गया। उस समय कई मजदूर स्लैब के नीचे और आसपास आराम कर रहे थे।

स्वीधनता दिवस समारोह में सीएम योगी का ऐलान, उप्र सरकार जल्द लाएगी युवा नीति ये खबर भी पढ़े : स्वीधनता दिवस समारोह में सीएम योगी का ऐलान, उप्र सरकार जल्द लाएगी युवा नीति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी में छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कुछ मजदूर अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। तीन मजदूर पुल के पिलर पर फंसे बताए गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए।

मृतकों की पहचान बांदा जिले के लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और राजेश पाल के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं तेज आंधी-तूफान के कारण जिले में कई पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा।

घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मजदूरों के पुल के स्लैब के नीचे ठहरने और खराब मौसम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रतापगढ़। जिला कारागार प्रतापगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ...
उत्तर प्रदेश 
जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को जनपद प्रतापगढ़ में पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़

हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को सायं करीब 19:00–19:15 बजे थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत गजाधर इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणपुर के पास पूर्व रंजिश को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ

तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कौशाम्बी।जिले के सरायकेल थान क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान खुलेआम असलहा...