कुशीनगर: बरसाती नहर में डूबी तीनों बच्चियों के शव बरामद, 12 घंटे बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास बरसाती नहर में डूबी तीनों बच्चियों के शव शनिवार सुबह बरामद कर लिए गए। शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई थीं। करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चियों के शव नहर से खाेज निकाले गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम खेलते खेलते तीनों बच्चियां पुल के पास चली गई और सभी पुल पर बैठ गईं। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनाें बरसाती नहर में गिर गई । तेज बहाव के कारण वे देखते ही देखते बच्चियां पानी में लापता हो गईं।

देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, छीना गया मंगलसूत्र बरामद ये खबर भी पढ़े : देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, छीना गया मंगलसूत्र बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार सुबह काफी मशक्कत के बाद टीम ने तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए।

मृतक बच्चियों की पहचान सपना (14), कुंजन (11) और छोटी (10) के रुप में हुई हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ही परिवार के घर की तीन बच्चियों की माैत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मौके पर पडरौना एसडीएम राजीव निगम और तहसीलदार अभिषेक मिश्रा पहुंच कर परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हमीरपुर में बीमा के 40 लाख के लालच में पत्नी को दी मौत, पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बीमा के 40 लाख के लालच में पत्नी को दी मौत, पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार

डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षण

कटिहार।रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल...
बिहार 
डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बीमा के 40 लाख के लालच में पत्नी को दी मौत, पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बीमा के 40 लाख के लालच में पत्नी को दी मौत, पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार