भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दाैरे पर मंगलवार काे वाराणसी पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दोपहर में ही पहुंच गए है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के पहली बार वाराणसी पहुंचने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एयरपाेर्ट पर स्वागत किया।

बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री याेगी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। भाजपा अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव,विधायक अवधेश सिंह,विधायक त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस  ये खबर भी पढ़े : पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

उधर, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांह 11:20 बजे ही वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुहंच गए। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में कुछ समय तक रुके और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी अफसरों से प्राप्त कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद बरेका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। बताते चलें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में आने के बाद बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे देर शाम आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते है।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जनन और सूर्या। :टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के...
मनोरंजन 
कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नई दिल्ली: बीजेपी में संगठन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी...
राष्ट्रीय 
नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

बालों की सेहत: आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के...
लाइफस्टाइल 
नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत