सरोजनीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद
लखनऊ। राजधानी के जोन दक्षिणी अंतर्गत थाना सरोजनीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय परिवारिक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 शातिर अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
कई चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में घरों में हुई चोरी की तीन घटनाओं में यह गिरोह शामिल था। ताला तोड़कर ज्वैलरी, नकदी, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी, टीवी और डीवीआर चोरी किए गए थे। इन मामलों में थाना सरोजनीनगर में मु0अ0सं0-175/2026, 180/2026 और 54/2026 सहित कई मुकदमे दर्ज थे।
CCTV और सर्विलांस से मिली सफलता
डीसीपी दक्षिणी के निर्देशन में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। लगभग 200 से 250 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने मेहराब ग्राउंड नादरगंज से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
परिवारिक गिरोह करता था संगठित चोरी
गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। ये लोग दिन में रेकी कर रात में चोरी करते थे और सीसीटीवी डीवीआर तक ले जाते थे ताकि सबूत न बचे।
बरामद हुआ भारी मात्रा में माल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये के चोरी के जेवरात, नकदी, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक टीवी और डीवीआर सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
