बरेली में फर्जी ‘महिला IAS’ का बड़ा खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी, बहनों संग चला रही थी गैंग

किला थाना क्षेत्र से सामने आया सनसनीखेज मामला-खुद को IAS, PCS और ADM बताकर बेरोजगार युवाओं को बनाती थी शिकार, पुलिस ने तीनों बहनों को दबोचा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला द्वारा खुद को IAS अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का खुलासा हुआ है। किला थाना क्षेत्र निवासी मुसाहिद नामक युवक की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस फर्जीवाड़े की परतें खुलती चली गईं। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख 21 हजार रुपये वसूल लिए। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई।

शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि खुद को IAS बताने वाली महिला विप्रा दरअसल एक संगठित ठगी गिरोह की मास्टरमाइंड है, IAS से लेकर ADM तक का फर्जी रौब, बेरोजगारों को बनाती थी निशाना जांच में यह भी सामने आया कि विप्रा अकेले नहीं बल्कि अपनी सगी बहनों-शिखा शर्मा और दीक्षा-के साथ मिलकर इस गिरोह को चला रही थी।

 यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक ये खबर भी पढ़े :  यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक

तीनों मिलकर खुद को कभी IAS, कभी PCS तो कभी ADM अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करती थीं और नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठती थीं। बरेली के SSP पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, विप्रा इस पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड थी, जो सुनियोजित तरीके से बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाती थी।

लग्जरी कार पर ‘ADM’ का बोर्ड, लाखों की रकम और कई दस्तावेज बरामद
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी कार बरामद हुई, जिस पर ‘ADM’ लिखा हुआ था। इसके अलावा 10 से अधिक चेकबुक, दो लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब 55 लाख रुपये की जानकारी मिली है। इन खातों को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है। मौके से साढ़े 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

गिरफ्तार बहनों से पूछताछ जारी, और भी खुलासों की उम्मीद
फिलहाल पुलिस ने विप्रा, शिखा और दीक्षा को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को किस तरह ठग गिरोह आसानी से निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार

मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेक बुक, कॉलिंग डाटा शीट, बिलिंग बुक, इंटरनेट राउटर बरामद नोएडा। लोन दिलवाने के नाम पर लोगों...
उत्तर प्रदेश 
लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों का आंकड़ा 4,118 पहुंचा; 16 हजार से ज्यादा लोग घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मृतकों की संख्या 4,118 हो गई। 16,740 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। 86,794 प्रभावित...
अंतर्राष्ट्रीय 