अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं के साथ बड़ी ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कानपुर  । बेनाझावर स्थित बड़ी ईदगाह में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर लोगों से भर गया। करीब एक लाख लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर काजी और धर्मगुरुओं की अपील पर सभी लोगों ने ईदगाह परिसर के भीतर ही नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ईदगाह और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आरएएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार ड्रोन कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया था। अधिकारी लगातार हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।

नमाज के बाद जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। तीन दिन तक चलने वाले त्योहार को देखते हुए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे।

ईदगाह में बनाए गए प्रशासनिक कैंप में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टाडा और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी। पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उन्हें गोद में लेकर शुभकामनाएं दीं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न कराई गई। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरे दिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

ईदगाह कमेटी के सदस्य शारिक नवाब ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं और नमाजियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन और तरक्की की दुआ मांगी।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी सपा कैंप पहुंचे और लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। उनके साथ आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी, जिलाध्यक्ष फजल महमूद और जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली : भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है, जिसमें विराट कोहली...
खेल 
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

 क्या है बलूचिस्तान का इतिहास और पाकिस्तान के लिए यह प्रांत क्यों अहम है?

बलूचिस्तान":"रिपब्लिक ऑफ़ बलूचिस्तान" के नाम से जारी बलोच नेता मीर यार बलोच के एक वायरल ट्वीट ने तहलका मचा दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 क्या है बलूचिस्तान का इतिहास और पाकिस्तान के लिए यह प्रांत क्यों अहम है?

चीन के दबदबे को चुनौती, भारतीय कंपनी ने बनाई बिना चुंबक वाली मोटर

नई दिल्ली। भारतीय स्टार्टअप ‘विमैग लैब्स’ इन दिनों अपनी खास मोटर को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल इस स्टार्टअप...
टेक-मित्र 
चीन के दबदबे को चुनौती, भारतीय कंपनी ने बनाई बिना चुंबक वाली मोटर

मौसम 16 जुलाई: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज बदलेगा मौसम

नई दिल्ली। मौसम 16 जुलाई 2026: देश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मानसून के बाद भी उत्तर...
राष्ट्रीय 
मौसम 16 जुलाई: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज बदलेगा मौसम

आज का राशिफल 16 जुलाई 2026 |दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा

मेष   दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यस्थल पर  मेहनत वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 जुलाई 2026 |दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है