अटल आवासीय विद्यालयों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

छात्र-छात्रों ने किया 93.15 प्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वाराणसी एवं प्रयागराज ने हासिल किया 100 प्रतिशत परिणाम

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई अटल आवासीय विद्यालय योजना निर्माण निर्माण श्रमिकों एवं प्रदेश के निराश्रित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे श्रमिक परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो रहा है और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के समस्त अटल आवासीय विद्यालयों ने अपनी प्रथम कक्षा 10 की सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा में अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष कुल 2,178 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 93.15 प्रतिशत विद्यार्थी सप सफल घोषित हुए, जो इस नवाचारी शैक्षिक मॉडल की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद  ये खबर भी पढ़े : बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन का प्रमाण है, बल्कि शिक्षकों के समर्पित प्रयास, विद्यालय प्रशासन की सुदृढ कार्यप्रणाली तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का भी प्रतिफल है। अटल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग, खेल, कौशल विकास एवं समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है. जिसका सकारात्मक प्रभाव इस उत्कृष्ट परिणाम के रूप में सामने आया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि अटल आवासीय विद्यालय, वाराणसी एवं प्रयागराज ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर राज्य में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। इन विद्यालयों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि यदि सही दिशा, संसाधन एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो, तो विद्यार्थी सर्वाेच्च उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

मेधा के स्तर पर भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया जनपद आज़मगढ़ के छात्र संगम यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके पश्चात वाराणसी के हर्ष कुशवाहा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज के छात्र हर्षित ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में, आगरा के गणेश ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान अर्जित किया, जबकि मुरादाबाद के ही उदय प्रताप ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस परीक्षा में लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो उनकी असाधारण प्रतिभा एवं निरंतर परिश्रम का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त, लगभग 250 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालयों के उच्च शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ किया है। यह उपलब्धि इस तथ्य को रेखांकित करती है कि अटल आवासीय विद्यालय केवल उत्तीर्णता ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की दिशा में भी निरंतर अग्रसर हैं।

प्रथम ही बोर्ड परीक्षा में प्राप्त यह उल्लेखनीय सफलता इस योजना की प्रभावशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का प्रमाण है और यह दर्शाती है कि राज्य सरकार की यह पहल भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मॉडल के रूप में स्थापित होगी। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय योजना को इस उद्देश्य से विकसित किया गया कि निर्माण श्रमिकों एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए सुदृढ़ आधारभूत संरचना, आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति तथा समग्र विकास पर आधारित शैक्षणिक मॉडल तैयार किया गया है, जिससे इन बच्चों को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए सभी अटल आवासीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की गई थीं। इन बैठकों में विद्यालयों की आंतरिक परीक्षाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने हेतु विभिन्न शैक्षणिक रणनीतियाँ लागू की गईं, जिनमें पीयर लर्निंग, मॉक टेस्ट सीरीज़  एवं सतत मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाएँ शामिल थीं।

इसी क्रम में, अटल आवासीय विद्यालयों की महानिदेशक, पूजा यादव ने कहा कि ष्विद्यालयों में एक सुदृढ़ एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण विकसित किया गया है, जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों, प्रशासन एवं प्रबंधन के समन्वित प्रयासों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुँचने का अवसर प्राप्त हो।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाती हैं। यह सफलता निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणामों के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी तथा प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा देगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने...
दिल्ली 
दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

धनबाद। धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार...
झारखंड 
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त