बाल -श्रम की शिकायत पर सहायक अध्यापक से बीएसए कार्यालय में मारपीट, मोबाईल छीनकर सबूत मिटाने का प्रयास

-सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से की शिकायत 

लखनऊ। हरदोई जिले के टडियांवा ब्लॉक इलाके में मौजूद एक प्राइमरी स्कूल में नाबालिग छात्रों से कराई जा रही बाल मजदूरी की शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोप है कि सहायक अध्यापक को बीएसए कार्यालय बुलाकर बीएसए ने धमकाया। शिक्षक का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी के कहने पर वह दोबारा बीएसए कार्यालय गए थे। आरोप है कि उनसे मोबाइल से वीडियो डिलीट करने को कहा गया। मना करने पर उनसे मोबाईल छीनने का प्रयास किया गया। विरोध पर मारपीट भी की गई। अब इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित शिक्षक ने सीएम योगी सहित,प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, प्रमुख सचिव श्रम,मानवाधिकारी आयोग,डीएम हरदोई से की है। 

जानकारी के मुताबिक़ मामला हरदोई के टडियांवा विकास खंड के कोटरा प्राइमरी स्कूल से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ के सूत्रों के मुताबिक़ पूरे मामले की शिकायत उसी स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने की थी। नाबालिग छात्रों से ईंट उठवाने की घटना  बीते दिसंबर 2025 की है। सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर इसकी शिकायत यूपी और दिल्ली बाल संरक्षण आयोग से की थी। इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार के बाल संरक्षण आयोग ने कड़ी नाराजगी जताई थी। यूपी बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव प्रेम प्रकाश सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पात्र लिखकर पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी थी। जबकि इस मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निदेशक वी रामननाथ रेड्डी ने भी डीएम से जवाब तलब किया था। शिक्षक का कहना है कि इस मामले में बीएसए ने उन्हें सोमवार को सबूत लेकर पेश करने को कहा था। शिक्षक का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले से जुड़े सबूत सोमवार को बीएसए कार्यालय में सौंप दिए थे। शिक्षक का आरोप है बीएसए ने इस मामले में सुलह का दबाव बनाया था। इस पर शिक्षक नहीं माना। आरोप है कि इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा ने उन्हें बुधवार सुबह फोन करके जानकारी दी कि बीएसए कार्यालय में उन्हें पुनः पेश होना है। आरोप है कि बुधवार को जब वह कार्यालय गए तो बीएसए ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। सस्पेंड करने की धमकी दी। आरोप है कि शिक्षक विनोद कुमार के न मानने पर उनसे बीएस कार्यालय में ही मोबाईल छीनने का प्रयास किया गया। विरोध पर मारपीट की गई। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि बीएसए,खंड शिक्षा अधिकारी मिले हुए हैं। उन्होंने मिलकर प्रधानाध्यापक की रोकी हुई तनख्वाह भी जारी कर दी।   

साइकिल चोरी में फंस गया साहब, छुड़ा दीजिए ये खबर भी पढ़े : साइकिल चोरी में फंस गया साहब, छुड़ा दीजिए

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं डीएम हरदोई का फोन भी व्यस्त बताता रहा।

इस मामले मुझे अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - पार्थ सारथी सेन शर्मा,प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा    

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16...
राष्ट्रीय 
ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल...
राष्ट्रीय 
गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

तेल अवीव: दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल...
अंतर्राष्ट्रीय 
 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

मेष रिश्ते आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यापार हो या निजी जीवन, ध्यान से सुनना और आपसी समझ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण