एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर: एक करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
454 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स हरियाणा के सहयोग से एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर करनाल मेरठ हाईवे के पास करनाल सदर थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 454 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन मिले हैं। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है।
एएनटीएफ सहारनपुर के उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग हरियाणा राज्य के अलग-अलग जिलों में यूपी से अवैध मादक पदार्थ लेजाकर तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह टीम के साथ हरियाणा राज्य के करवाल सदर थाना क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। संयुक्त टीम नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स है जो रिंग रोड पुल के नीचे मौजूद है जो कहीं मादक पदार्थों की तस्करी करने जा रहा है। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से एक तस्कर को धरदबोचा।
एएनटीएफ टीम को पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सहारनपुर जिले के गागलहेडी थाना क्षेत्र स्थित बुढा खेड़ा गांव निवासी वंश यादव पुत्र सुनील यादव बताया।एएनटीएफ के उपनिरीक्षक का कहना है कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि यह अवैध मादक पदार्थों का गोरखधंधा काफी दिनों से कर रहा है और हमेशा की तरह शुक्रवार को भी करवाल सदर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 454 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तस्कर के पास से पकड़ी गई अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
