आलोक सिंह ने संभाला पीएसी और एसएसएफ डीजी का कार्यभार

निर्माणाधीन मुख्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । आलोक सिंह  ने सोमवार को Lucknow स्थित पीएसी मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक पीएसी का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पीएसी मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, डीआईजी अनीस अहमद अंसारी, सुनीता सिंह और अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आलोक सिंह ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (SSF) के पुलिस महानिदेशक पद का भी कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित एसएसएफ मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

निरीक्षण के दौरान आलोक सिंह दरोगा खेड़ा स्थित निर्माणाधीन एसएसएफ मुख्यालय भवन और महिला वाहिनी परिसर भी पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

इस दौरान एसएसएफ और 32वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नए पुलिस महानिदेशक को विभागीय गतिविधियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।पीएसी और एसएसएफ में नए नेतृत्व को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान