फर्जी नाम बताकर प्रेम जाल, दुष्कर्म और लाखों की ठगी का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर फर्जी नाम बताकर प्रेम संबंध बनाने, दुष्कर्म करने और करीब दो लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के एक गांव निवासी होने का हवाला देते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

युवती के अनुसार वर्ष 2022 में उसकी युवक से फोन पर पहचान हुई थी। आरोपी ने अपना नाम बदलकर खुद को हिंदू बताया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि लंबे समय तक बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे लगभग दो लाख रुपये भी ले लिए, जिसमें 70 हजार रुपये नगद और 1 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में अपनी असली पहचान बताते हुए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।

 औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण ये खबर भी पढ़े :  औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को जब वह आरोपी के गांव कमालपुर पहुंची और उसके परिजनों से शिकायत की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है।

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी ने 83 टैग के साथ देश में पहला स्थान बरकरार रखा ये खबर भी पढ़े : अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी ने 83 टैग के साथ देश में पहला स्थान बरकरार रखा

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा  के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान  ये खबर भी पढ़े : महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकारों के लिए विशेष...
झारखंड 
 रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर :राजस्थान में  शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के...
राजस्थान 
  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल