आरक्षण व घोटाले पर अखिलेश ने जारी की ‘समाजवादी ऑडिट रिपोर्ट’

पार्टी मुख्यालय से किया ऐलान, भाजपा सरकार के पक्षपात व लूट के खिलाफ लड़ती रहेगी सपा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले, संगठन में यदि हर बूथ पर पांच-पांच वोट बढ़ा लेंगे तो 2027 में भाजपा का लापता हो जायेगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में भर्तियों में हुई आरक्षण की लूट और घोटाला को लेकर समाजवादी आडिट रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी भाजपा सरकार के पक्षपात और लूट के खिलाफ लड़ती रहेगी। आडिट रिपोर्ट में 69 हजार शिक्षक भर्ती, वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, एडेड जूनियर हाईस्कूल मास्टर/हेड मास्टर भती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती, यूपीएसएसएससी आशुलिपिक भर्ती, लखीमपुर को-आपरेटिव भती, पशु चिकित्सव भती, लेखपाल भर्ती, स्वास्थ्य-शिक्षा अधिकारी भर्ती, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती समेत 22 भर्तियों में हुए आरक्षण घोटाले की विस्तृत जानकारी दी।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी न्याय पाने के लिए हर जगह गये लेकिन भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिला। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग के छात्रों को 27 फीसदी संवैधानिक आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन उन्हें सिर्फ 3.86 फीसदी आरक्षण मिला। इनके आरक्षण में 23.14 फीसदी की लूट हुई। अनुसूचित जाति का आरक्षण 21 फीसदी है, लेकिन 69 हजार शिक्षक भर्ती में उन्हें 16.21 फीसदी मिला। इनके आरक्षण की लूट 4.8 फीसदी हुई है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी शिक्षक भर्ती में 20 हजार सीटों का घोटाला माना है। 

वोट में है सत्ता की मास्टर चाबी : मायावती  ये खबर भी पढ़े : वोट में है सत्ता की मास्टर चाबी : मायावती 

यूपी सरकार ने 2022 के चुनाव में खुद शिक्षक भर्ती में आरक्षण की लूट को स्वीकार किया और 6800 पदों की एक अतिरिक्त चयन सूची जारी की थी। भाजपा सरकार ने सबसे र्श्मनाक कार्य करते हुए एसटी के 1133 पदों को खाली छोड़ दिया है। 69हजार शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में अगर सरकार की ही माने तो कुल 7933 पदों की लूट हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के साथ-साथ 22 भर्तियों में हुए आरक्षण घोटाले और लूट उजागर किया है। भाजपा सरकार को जहां-जहां मौका मिला पदों की लूट कर ली है। इसी तरह से विश्वविद्यालयों की भर्तियों में एनएफएस (नाट फार सुटेबिल) लगाकर आरक्षित वर्ग के लोगों को बाहर कर देते हैं। 

भाजपा सरकार आरक्षण लूट के साथ डेटा छिपाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के पक्षपात और लूट के खिलाफ लडाई लड़ती रहेगी। अब इस सरकार के दिन ज्यादा नहीं बचे है। समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाकर 90 दिन के अन्दर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलायेगी और जातीय जनगणना कराने का काम करेगी। समाजवादी सरकार सामाजिक न्याय के राज की स्थापना कर सभी को न्याय दिलायेगी। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान की पक्षधर हैं हम चाहते है कि आबादी के हिसाब से हक मिले। महिला आरक्षण को लेकर जो कानून बना है, उसमें समाजवादी पार्टी ने आधी आबादी को शामिल करने की मांग रखी तो सरकार उस विषय से भाग गयी। समाजवादी पार्टी सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे रह गये लोगों के लिए विशेष अवसर चाहती है।

 उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में लगातार समाजवादी पार्टी और पीडीए का ग्राफ बढ़ रहा है। भाजपा का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। समाजवादी पार्टी संगठन के लोग अगर हर बूथ पर पांच-पांच वोट बढ़ा लेंगे तो 2027 में भाजपा का कहीं पता नहीं चलेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लाक क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।...
हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

उत्तर प्रदेश

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान