सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद लोनी पुलिस पर उठे सवाल, लापरवाही आई सामने

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद । लोनी में अपहरण, रंगदारी और हत्या के आरोपी सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने बिना उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले ही उसे सुरक्षा मुहैया करा दी। इतना ही नहीं, जिन मकानों में वह किराए पर रह रहा था, उनका सत्यापन भी नहीं कराया गया, जिससे पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।

लोनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग किराए के मकानों में रहते हैं। आमतौर पर मकान मालिक बिना पुलिस सत्यापन के ही किरायेदार रख लेते हैं। इस मामले में भी यही स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते किरायेदारों का सत्यापन किया जाता, तो सलीम वास्तिक जैसे आरोपी पहले ही पकड़ में आ सकते थे।

अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, 04 अगस्त तक करें आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन ये खबर भी पढ़े : अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, 04 अगस्त तक करें आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

बताया जाता है कि वर्ष 2010 में सलीम लोनी में आकर बस गया था और उसने सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक के नाम से नई पहचान बना ली। यहां उसने महिलाओं के कपड़ों की दुकान खोली और जैकेट के आयात-निर्यात का कारोबार शुरू किया। साथ ही उसने सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ाई और एक यूट्यूब चैनल के जरिए धार्मिक मुद्दों पर अपने विचार रखने लगा।

27 फरवरी 2026 को उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नाम के दो हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मार्च को मुख्य आरोपी जीशान और तीन मार्च को गुलफाम को मुठभेड़ में मार गिराया और सलीम को सुरक्षा भी दी गई।
हालांकि बाद में जांच में सामने आया कि सलीम का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं थी। 

चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके ही परिवार के एक सदस्य ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को उसकी पुरानी एफआईआर और अदालत के आदेशों की जानकारी दी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सटीक लोकेशन पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सलीम के विचारों और गतिविधियों के कारण परिवार और समाज में असंतोष बढ़ रहा था। इसी वजह से परिवार के एक सदस्य ने आगे आकर उसकी जानकारी पुलिस को दी।

अब इस पूरे मामले में बीट पुलिस और खुफिया तंत्र की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम शूलपुरी में शनिवार को बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी