सुरक्षा जांच के बाद निजी अस्पतालों पर प्रशासन की नजर, नोटिस पाने वाले संस्थानों से मांगा गया जवाब

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों की सुरक्षा जांच के बाद अब प्रशासन ने अगले चरण की कार्रवाई तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर कमियां मिली थीं, उनसे जवाब तलब किया गया है और अधिकारियों ने अनुपालन रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों जिले के कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकास व्यवस्था, बेसमेंट उपयोग, अग्निशमन प्रबंधन और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, जिन संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है, उनसे तय समय के भीतर स्पष्टीकरण और सुधार रिपोर्ट मांगी गई है। जिन जगहों पर सुधार नहीं मिलेगा, वहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडे का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आगे नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी मानकों का पालन करें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर लें, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध...
मध्य प्रदेश 
अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त