बकरीद को लेकर एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, कड़ाधाम ईदगाह का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए सतर्कता और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश, भारी संख्या में अदा हुई नमाज

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260528-WA0017

कौशाम्बी। जिले में बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने जिले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ थाना कड़ाधाम क्षेत्र स्थित ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीजी ज्योति नारायण ने जिलाधिकारी अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के साथ ईदगाह परिसर, आसपास के मार्गों, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने एवं पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।एडीजी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी निर्देशित किया।थाना कड़ाधाम स्थित ईदगाह में एडीजी की मौजूदगी में भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। प्रशासन एवं पुलिस की सतर्कता के बीच नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू, क्षेत्राधिकारी सिराथू, क्षेत्राधिकारी यातायात समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र